logo

Ranchi : मानसून सत्र का आज चौथा दिन, विधायकों के निलंबन पर हंगामे के आसार

विधानसभा6.jpg

रांचीः 

आज मानसून सत्र का चौथा दिन है। आज का सत्र काफी हंगामेदार होने की संभावना है। कल 2 अगस्त को स्पीकर ने चार विधायकों को निलंबित कर दिया है जिसके बाद विपक्षी लगातार सरकार पर हमलावार है।  बीजेपी हंगामा करने के मूड में है।

 

आरोप को बताया निराधार 
मंगलवार को झारखंड विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में भाजपा के चार विधायक भानु प्रताप शाही, ढुलू महतो, जयप्रकाश भाई पटेल और रणधीर सिंह आज तक के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था। विधायकों के निलंबन पर भाजपा ने पक्षपात का आरोप लगाया है जिस पर स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने निराधार बताया। 
 

Trending Now